हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव…मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और साइकिल रैली का आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/वर्धा/

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन होगा।मालूम हो कि वर्ष 2012 से 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। स्वस्थ भारत की दिशा में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2019 में फिट इंडिया आंदोलन की शुरुआत की थी। इस वर्ष का खेल दिवस “एक घंटा खेल के मैदान में” विषय पर आधारित है, जिसके लिए #खेलेगा_इंडिया_खिलेगा_देश हैशटैग निर्धारित किया गया है।तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

📅 शुक्रवार, 29 अगस्तप्रातः 08:00 बजे – कस्तूरबा सभागार में मेजर ध्यानचंद को अभिवादन08:15 बजे – फिट इंडिया शपथ08:30 बजे – वाचस्पति भवन प्रांगण में 50 मीटर दौड़, नींबू दौड़, बोरी दौड़, रस्सी कूद व प्लैंक चैलेंज10:00 बजे से – वॉलीबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता (मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा स्थल)

📅 शनिवार, 30 अगस्तप्रातः 08:00 बजे – बैडमिंटन प्रतियोगिता (मदन मोहन मालवीय भवन)

📅 रविवार, 31 अगस्तप्रातः 08:00 बजे – संडे ऑन साइकिल उपक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली (मुख्य प्रवेश द्वार से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार तक)आयोजनों को लेकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

खेल भावना और टीमवर्क को बढ़ावा देने के लिए एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण निर्मित किया जा रहा है। खेल गतिविधियों के सफल संचालन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न समितियों का गठन किया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस को सार्थक और यादगार बनाया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!