शासन का लोगो लगाने की भूल पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मांगी माफी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद सर्वव्यापी की खबर का बड़ा असर सामने आया है। महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल ने अपने लेटरपैड में शासन का लोगो लगाने की भूल स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

गौरतलब है कि हाल ही में खाद की कमी और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। इस पत्र में पंचायत के मोनोग्राम की जगह छत्तीसगढ़ शासन का राजचिह्न अंकित किया गया था। पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

नियमों के विरुद्ध इस त्रुटि को दिनांक 26-8-2025 सर्वव्यापी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

मामले के सार्वजनिक होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी चूक स्वीकार करते हुए कहा कि—“हमसे यह गलती अनजाने में हुई है। पत्र लिखते समय हमारे लेटरपैड में शासन का लोगो अंकित हो गया।

जैसे ही हमें जानकारी मिली, हमने तुरंत इसे सुधारने का प्रयास किया और भविष्य में ऐसी भूल न हो इसका ध्यान रखेंगे। हम सभी से क्षमा प्रार्थी हैं।

”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं को लेकर ही यह पत्र लिखा गया था, लेकिन लेटरपैड पर शासन का लोगो अंकित हो जाने से भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

अब उन्होंने इसे प्रिंटिंग की भूल मानते हुए सुधार करने का आश्वासन दिया है।

सर्वव्यापी की इस खबर ने न केवल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को नियमों के पालन के प्रति सचेत किया है बल्कि शासन की गरिमा बनाए रखने की दिशा में भी सकारात्मक असर डाला है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!