विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले में बढ़ते साइबर फ्रॉड की रोकथाम और बैंक अधिकारियों व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान साइबर धोखाधड़ी के नए तरीकों, धोखाधड़ी होने पर त्वरित कार्रवाई की रणनीति तथा बैंक-पुलिस के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम जनता को भी जागरूक करना बेहद आवश्यक है ताकि वे किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, लिंक या संदेश से सतर्क रहें।
वहीं बैंक अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि ग्राहकों की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे।यह बैठक साइबर अपराधों पर रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।