विकास नंद /सर्वव्यापी/
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा 12 सितम्बर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा।जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि मेले में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक विभिन्न कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इस दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, बीमा एजेंट, बीमा सखी, बैंक एजेंट, ग्रामीण बैंक मित्र, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल फिटर सहित लगभग 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 7 हजार से 32 हजार रुपए तक मिलेगा।
इन पदों के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. एवं एमबीए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को पूर्व में उपलब्ध कराए गए Q.R. कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा तथा निर्धारित तिथि को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा।