विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भगवान श्री बलराम जयंती के अवसर पर शुक्रवार 29 अगस्त को किसान दिवस के रूप में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम् में दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन का आयोजन होगा।
सम्मेलन में प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्यम एवं तिलहन उत्पादन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।