कृषि विभाग में प्रभारी को लेकर सवाल।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले के विकास खंड बिल्हा में 31 मार्च 2024 को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के. जायसवाल के सेवा निवृत्त होने के बाद उप संचालक कृषि द्वारा यहां पदस्थ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का प्रभार सौंपा गया।नियम के अनुसार यह प्रभार अनिल वर्मा को दिया जाना चाहिए था, क्योंकि वे बिल्हा में कृषि विकास अधिकारी पद पर सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर गौतम को जिम्मेदारी दी गई।इसी क्रम में 31 दिसंबर 2024 को अनिल वर्मा का पदोन्नति वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर हुआ, परंतु उप संचालक कृषि ने उनकी पदस्थापना बिल्हा में नहीं की। इससे कृषि विभाग के भीतर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वरिष्ठता के आधार पर अधिकार देने में भेदभाव क्यों किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!