छत्तीसगढ़ की पहली प्रोडिजी प्रतियोगिता में सीप अबेकस सरायपाली के अहद और अर्श बने चैंपियन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सीप एकेडमी द्वारा राजधानी रायपुर के रोजवे रिजॉर्ट में पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट रीजनल प्रॉडिजी 2025 में सरायपाली सीप अबेकस सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में सरायपाली सेंटर से 36 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें से लेवल-8 से अहद अमन और लेवल-7 से अर्श अग्रवाल ने कठिन मेहनत और लगन के बल पर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा विभिन्न लेवल में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—फर्स्ट रनर-अप: प्रगति दास, जान्विका पटेल, नेहा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, यांसी नाग, अभिनव अग्रवाल, हिमांशी साव।सेकंड रनर-अप: सौम्या साहू, संध्या यादव, गगन साहू, दुर्वेश राज पटेल, अन्वी विशाल, प्रकृति त्रिपाठी।थर्ड रनर-अप: अदीबा परवीन, मेघा दीप, नव्या साहू, वेदिका अग्रवाल, कीमायरा राजहंस, नंदीका शर्मा, राजवीर भोई, देवांश सिंह ठाकुर, अद्वैत अग्रवाल, वेदांश भोई।

साथ ही, परफॉर्मर अवार्ड से ईशा चंद्रा, जोसेफ सागर, अंबिका साहू, सिद्धि पटेल, आरुष बेहेरा, नव्या कौर आहूजा, शिवम देवांगन, प्राची साहू, अंशु साहू, शौर्य सिंह, रितेश साहू, लोकिता पटेल को सम्मानित किया गया।बिगनर लेवल में काव्या अग्रवाल, अवनीश पाणिग्राही, आव्या अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, जश्नूर कौर, अरवी किरणनंद, पाखी अग्रवाल, डोलेश प्रधान, प्रजल चौधरी और फाल्गुनी गोस्वामी ने ट्रॉफी हासिल की।

लगभग 20 सेंटर्स से आए 1000 प्रतिभागियों के बीच सरायपाली के बच्चों ने सफलता पाकर अंचल, अपने विद्यालय और परिवार का नाम राजधानी में रोशन किया।सीप अबेकस बच्चों के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के रूप में एकाग्रता, विजुअल मेमोरी, आत्मविश्वास और गणितीय दक्षता बढ़ाने में सहायक है।

सरायपाली की एलसीएल राखी पाणिग्राही और पूरी टीम ने बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!