सरायपाली क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरला कोसरिया ने प्रभारी मंत्री बघेल से की मुलाकात।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री आदरणीय दयालदास बघेल से आत्मीय भेंट कर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मुलाकात में क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।भेंट के दौरान सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित अनेक निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति, आगामी बजट में शामिल योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने तथा मंत्री जी के आगामी प्रवास को लेकर सार्थक विमर्श हुआ।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।

साथ ही, गरीब और जरूरतमंद तबके के लिए राज्य शासन की ओर से एक साथ तीन माह का चावल वितरण किए जाने की योजना को ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बताया गया। इस व्यवस्था से लोगों को बार-बार राशन दुकान तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिली है।

इस सुचारू व्यवस्था और पीडीएस प्रणाली की पारदर्शिता के लिए मंत्री जी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

भेंटवार्ता के दौरान यह विश्वास जताया गया कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और ग्रामीण तथा शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!