पूर्व नपं. अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के जन्मोत्सव पर कल होगा गायत्री महायज्ञ एवं सम्मान समारोह।

Share Now

बलौदाबाजार /सर्वव्यापी ब्यूरो/

भारत माता सेवा ट्रस्ट बलौदाबाजार के तत्वाधान में 4 सितम्बर को बाजार चौंक पलारी में नगर पंचायत पलारी के पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन (मोनू) वर्मा के जन्मोत्सव पर विश्व कल्याण हेतु गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत माता 5 सेवा ट्रस्ट के द्वारा रक्तदाताओं, वृक्षमित्रों एवं गौसेवको का सम्मान के साथ पुस्तक विमोचन भी किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करने वाले 52 लोगो का उक्त आयोजन के तहत सम्मान किया जावेगा।कार्यक्रम के तहत 4 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे भोजन प्रसाद पश्चात सम्मान समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताके रूप में दानीराम वर्मा पूर्व प्रांताध्यक्ष छ.ग. शिक्षक संघ एवं मुख्य अतिथि के रूप में डा. सनम जांगडे पूर्व विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टेसूलाल धुरंधर अध्यक्ष भारत माता सेवा ट्रस्ट करेंगे। जहां विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा. अजय राव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड बलौदाबाजार, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, रामाधार पटेल ब्यूरो चीफ दैनिक देशबंधु समाचार पत्र बलौदाबाजार, इन्द्रदेव वर्मा अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर पलारी, सविता भीम यादव जनपद अध्यक्ष पलारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक नीरज परगनिहा है। उक्त जानकारी भारत माता सेवा ट्रस्ट के सचिव डा. राधेश्याम पटेल ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!