रेडक्रॉस का प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न, ‘युवोदय’ कार्यक्रम का शुभारंभ।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक/बिलासपुर/

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन समारोह संभागायुक्त सुनील जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आईजी संजीव शुक्ला और कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर बालमुकुंद दुबे ने प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने से बचाव, बैंडेजिंग आदि की जानकारी दी। सिम्स की डॉ. मधुमिता मूर्ति ने प्रतिभागियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। वहीं एएसपी अर्चना झा ने नशा मुक्ति अभियान और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे ने यातायात नियमों की जानकारी साझा की।समापन समारोह को संबोधित करते हुए संभागायुक्त जैन ने कहा कि यह प्रशिक्षण समाजहित में अत्यंत उपयोगी है और प्रशिक्षार्थी भविष्य में स्कूलों एवं कॉलेजों में इसका प्रसार करेंगे। आईजी संजीव शुक्ला ने रेडक्रॉस समिति की सराहना करते हुए निरंतर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण अनुभव साझा करते हुए खुशी लाडिया ने इसे अत्यंत लाभकारी बताया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं सम्मान प्रतीक भेंट किए।कार्यक्रम में संभागायुक्त सुनील जैन ने रेडक्रॉस के नए कार्यक्रम ‘युवोदय’ का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में 4-5 युवाओं का दल गठित होगा, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित कर ग्राम की समस्याओं के समाधान में सहयोगी बनाया जाएगा।अंत में डॉ. राजीव अवस्थी ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के सदस्य अमरजीत सिंह, डॉ. एम. ए. जीवनी, संजय मिश्रा, आदित्य पांडे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन एवं महाविद्यालयीन आचार्यगण उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!