पंचायत कर्मचारियों पर गंभीर आरोप : दर्राभाठा ग्रामवासियों से मकान टैक्स के नाम पर लाखों की वसूली।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले के सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभाठा में मकान टैक्स वसूली में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव परमेश्वर सोनवानी, रोजगार सहायक सुमित्रा बाई साहू और पंचायत ऑपरेटर नरेंद्र यादव ने तय दर से कई गुना अधिक राशि उनसे वसूली।ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2025 में मकान टैक्स के नाम पर उनसे 20 हजार से लेकर 3 लाख रुपये तक की राशि जबरन ली गई। विरोध करने पर अधिकारियों ने अतिरिक्त रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया।शिकायतकर्ताओं अश्विनी कुमार मिरी, जय नारायण भरद्वाज, धनसाय पांडे, रामस्वरूप रात्रे, चंद्रप्रकाश रात्रे, संतोष कुमार, चैतराम रात्रे और विजय कुमार चंद्राकर सहित अन्य ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर बिलासपुर एवं जनपद अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत कर्मचारी बार-बार “आज दूंगा, कल दूंगा” कहकर उन्हें टालते रहे। सभी ग्रामीणों ने टैक्स जमा करने की रसीदें सुरक्षित रखी हैं और कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और बढ़ जाएगा तथा शासन-प्रशासन पर से जनता का भरोसा उठ जाएगा।ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर उनसे वसूली गई अतिरिक्त राशि तत्काल वापस कराई जाए। इस मामले की शिकायत पूर्व में जनपद सीईओ मस्तूरी से भी की गई थी, जहां से भी केवल आश्वासन मिला। अब गांववाले जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!