होम गार्ड तैनाती घोटाला: कमीशन खा रहे अधिकारी, लाखों रुपए की हो रही वसूली।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले में होम गार्ड विभाग में तैनाती और पोस्टिंग को लेकर भ्रष्टाचार की खबरें लगातार बढ़ रही हैं। जिले के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों को कमाई वाले स्थानों पर लगाने के लिए कथित रूप से भारी कमीशन लिया जा रहा है।जिला होमगार्ड के सूत्रों ने बताया कि बिलासपुर खनिज विभाग में 16 नगर सैनिकों की पोस्टिंग के पीछे हर नगर सैनिक से 10,000 रुपए का कमीशन वसूला जा रहा है। इस राशि का लाभ विभागीय अधिकारी उठा रहे हैं। परिवहन विभाग बिलासपुर में भी 16 नगर सैनिकों के पीछे 10,000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कमीशन लिया जा रहा है। वहीं, यातायात पुलिस विभाग में 16 जवानों के लिए प्रति नगर सैनिक 7,000 रुपए की राशि वसूली जा रही है, जो कथित रूप से जिला सेनानी तक पहुँचती है।विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस तरह की अव्यवस्था विभाग की विश्वसनीयता और आम जनता के विश्वास पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। होम गार्ड जैसे संवेदनशील पदों पर तैनाती में भ्रष्टाचार सीधे प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था पर असर डालता है।नगर सैनिकों का कहना है कि तैनाती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निगरानी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। यदि इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह प्रशासनिक तंत्र की छवि के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। बिलासपुर में होम गार्ड तैनाती में कथित कमीशन और रिश्वतखोरी प्रशासनिक अनुशासन की कसौटी पर चुनौती बन गई है। इसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाना बेहद जरूरी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!