रोबोटिक सर्जरी से छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं को नई उड़ान… सीएम साय।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स रायपुर में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया और स्वयं पहला ड्राई लैब डिसेक्शन किया। उन्होंने इसे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में मील का पत्थर बताया।

मुख्यमंत्री ने मरीजों के परिजनों के लिए एम्स रायपुर में सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पाँच नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं और नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही मेकाहारा रायपुर में भी रोबोटिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर ‘देव हस्त’ नामकरण प्रतियोगिता की विजेता ज्योत्स्ना किराडू को मुख्यमंत्री ने 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!