बचेली में नोटरी की नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जोशी ने उठाई आवाज।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर को तहसील का दर्जा मिले एक दशक पूरा हो चुका है, लेकिन वहां अब तक अधिकृत नोटरी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस समस्या को लेकर गजराज कैंप, किरंदुल निवासी प्रवेश कुमार जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्थायी नोटरी की नियुक्ति की मांग की है।जोशी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बचेली को वर्ष 2015 में तहसील घोषित किया गया था, परंतु आज तक वहां नोटरी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण नगरवासियों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए दंतेवाड़ा जाना पड़ता है। इससे किरंदुल-बचेली इलाके के लोगों को अनावश्यक यात्रा करनी पड़ती है और समय व धन की बर्बादी भी होती है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर इस विषय पर समीक्षा की जाए और शीघ्र निर्णय लेकर बचेली तहसील में अधिकृत नोटरी की स्थायी नियुक्ति की जाए। जोशी का कहना है कि ऐसा होने से किरंदुल-बचेली क्षेत्र की लगभग 60,000 की आबादी को राहत मिलेगी और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।जोशी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह पत्र लिखकर और सर्वव्यापी के माध्यम से सरकार और प्रशासन तक नगरवासियों की आवाज पहुँचाने की पहल की है। उनका मानना है कि यह समस्या लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही है और इसके समाधान के लिए सरकार को शीघ्र कदम उठाना चाहिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!