विकास नंद/ सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आगामी मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी।
बैठक में शासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसमें विशेष रूप से खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज उपलब्धता की स्थिति, सिंचाई और जल प्रबंधन योजनाएँ, शैक्षणिक संस्थानों में स्टाफ की कमी और नियुक्ति संबंधी मुद्दे, नगरीय निकायों में विकास कार्यों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उपाय तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विधि-व्यवस्था की समीक्षा प्रमुख एजेंडा हो सकते हैं।
कैबिनेट की इस बैठक से राज्य की नीतिगत एवं विकास योजनाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद की जा रही है।