बृजरानी गुप्ता का हुआ नेत्रदान (कार्निया दान)।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो /प्रमुख रामनारायण यादव /करगीरोड कोटा

बृजरानी गुप्ता (90 वर्ष) पति स्व. भोला प्रसाद गुप्ता निवासी फिरंगीपारा (वार्ड नं. 5) का आज प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में आकस्मिक निधन हो गया, वे काफी दिनों से अस्वस्थ थी। निधन की जानकारी मिलते ही कदम फाउंडेशन के स्थानीय टीम के सदस्य दिलीप गुप्ता एवं विश्वनाथ गुप्ता ने परिवार जनों से संपर्क साधा, पुत्र सत्यनारायण गुप्ता, नान भैया, दिनेश एवं विष्णु गुप्ता की सहमति मिलते ही सदस्यों ने शीघ्र ही सिम्स- बिलासपुर नेत्र विभाग से संपर्क साधा और जानकारी मिलते ही सिम्स की नेत्र विभाग के डॉ. संजय चौधरी अपनी टीम के साथ शीघ्र ही कोटा के लिए रवाना हुए और यहां पहुंचकर सफल नेत्रदान (कार्निया दान) किया। *ज्ञात हो कि कदम फाउंडेशन विगत 5 वर्षों से कोटा एवं आसपास क्षेत्र में नेत्रदान जागरुकता के लिए कार्यरत है, जिसके संस्थापक सुनील आडवाणी जी (बिलासपुर) हैं, यह कोटा का 21वां नेत्रदान था।**”कहते हैं दान का अवसर प्राप्त होना सभी के भाग्य में नहीं होता, इसलिए जब भी आपके जीवन में ऐसा समय आए कि दान करने का अवसर प्राप्त हो… “दान” जरूर करें।”**क्योंकि जीवन में “दान” से बड़ा पुण्य का कार्य और कुछ भी नहीं….यह शास्त्रों में भी वर्णित है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!