विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष पर आयोजित राज्योत्सव में भारतीय वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन लोगों को रोमांचित करेगा। सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम आसमान में अद्भुत करतब दिखाएगी, वहीं वायु सेना के हेलीकॉप्टर भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
इसमें विमानन विभाग और वायु सेना के अधिकारियों ने तकनीकी जानकारियां साझा कीं। श्साहू ने संबंधित विभागों को शौर्य प्रदर्शन की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण, परिवहन, संस्कृति, जनसंपर्क, गृह और सामान्य प्रशासन विभाग सहित जिला प्रशासन रायपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।