सांसद खेल महोत्सव 2025 : अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर जोर। - Sarvavyapi सांसद खेल महोत्सव 2025 : अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर जोर। - Sarvavyapi

सांसद खेल महोत्सव 2025 : अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर जोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट तथा खेल एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की। उन्होंने महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर जोर दिया।

पंजीयन की प्रक्रिया 29 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है, जो 20 सितम्बर 2025 तक चलेगी।

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई बैठक में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, रेखराज शर्मा सहित धमतरी और गरियाबंद जिले के शिक्षा एवं खेल अधिकारी शामिल हुए। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके जुड़े।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि पंजीयन के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, इसलिए शिक्षा विभाग, खेल विभाग और जनपद पंचायतों के सीईओ अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों का पंजीयन कराएं। उन्होंने संकुल स्तरीय और विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए तिथि और स्थान तय करने के निर्देश दिए। साथ ही विस्तृत कार्ययोजना बनाने और सफल आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

महोत्सव में सामूहिक खेलों के तहत 14 से 19 वर्ष और 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में भाग लेंगे। एकल खेलों में 14 से 17, 18 से 20 और 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन और गेड़ी दौड़ में हिस्सा लेंगे।संकुल स्तरीय खेल महासमुंद जिले के 30, धमतरी और गरियाबंद जिले के 10-10 संकुलों में आयोजित होंगे। पंजीयन के इच्छुक प्रतिभागी www.sansadkhelmahotsav.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

सांसद खेल महोत्सव तीन स्तर पर आयोजित होगा।

ग्रामीण स्तर की प्रतियोगिताएं 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक, विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 22 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक और लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 23 से 25 दिसम्बर के बीच होंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!