बिलासपुर/भागवत प्रसाद/ सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/
बिलासपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी महापौर पूजा विधानी ने रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर कांग्रेस के आरोपों को झूठलाने में कामयाब हुए तो वहीं बिलासपुर निगम का दूसरी महिला महापौर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इस जीत से विधायक अमर अग्रवाल का कद बढ़ा है तो वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र में शामिल बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 एवं 09 से भाजपा की हार से धरम की मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों वार्डों के प्रत्याशियों को खुद के पार्टी के कार्यकताओं ने धोखा दिया है और यही हार का कारण बना है।