विकासखंड स्तरीय रसोइयों का प्रशिक्षण संपन्न… मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिया गया मार्गदर्शन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय रसोइयों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत (मनरेगा) भवन सरायपाली में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी के नेतृत्व में तीन पालियों में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में एसडीएम अनुपमा आनंद (आईएएस) ने रसोइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, बीएमओ डॉ. कुणाल नायक ने हैंड वाश एवं प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी। खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे ने चावल की गुणवत्ता, उठाव व भंडारण के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल ने भी प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी सुझाव दिए।विशेषज्ञों ने संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भोजन बनाने से पूर्व और पश्चात की सावधानियां, भंडारण, स्वच्छता, रसोईघर की सुरक्षा तथा ईंधन के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनर किशोर पटेल एवं कैलाश चंद्र पटेल ने रसोइयों को व्यावहारिक बारीकियां समझाई।प्रशिक्षण में 246 प्राथमिक एवं 90 मिडिल विद्यालयों से कुल 336 रसोइयों ने सक्रिय भागीदारी की और प्रश्नोत्तर सत्र में अपने विचार रखे। स्वच्छता, मानक, गुणवत्ता एवं सुरक्षा पर जोर दिया गया।मध्यान्ह भोजन योजना को बच्चों के शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक बताते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से रसोइयों को अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!