विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरिथ कुमारी ने हाल ही में अश्लील न्यूड पार्टी आयोजित करने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे समाज के नैतिक मूल्यों और संस्कृति पर सीधा आघात बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल सामाजिक वातावरण को दूषित करती हैं बल्कि युवाओं को भी गलत दिशा में प्रेरित करती हैं।
तिरिथ कुमारी ने कहा कि “अश्लील न्यूड पार्टी जैसे आयोजन समाज को कलंकित करने वाले हैं। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है। इसमें शामिल लोगों पर कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि समाज को गलत संदेश न जाए।”
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने आगे कहा कि “महिला सुरक्षा, सम्मान और संस्कारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस प्रकार की घटनाएँ समाज को शर्मसार करती हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि ऐसे आयोजनों की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि समाज में स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जा सके।