रज्जू कोशले/ सर्वव्यापी/
बिलासपुर से मुंगेली मार्ग पर मक्कड़ पेट्रोल पम्प से सब स्टेशन बरेला तक सड़क अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण इस सड़क पर चलना मतलब अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना है।
धर्मजीत सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर मिले प्यार से अति उत्साहित होकर जनता को पने संबोधन में कहा कि विधायक का धर्म है कि जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराए। तखतपुर की सड़क को देखकर ये बयान हजम नहीं हो रहा है। जनता की मूलभूत सुविधाओं को छोड़िए साहब जी…ये थोथा बयानबाजी करके स्वयं झुनझुना बजा रहे हैं या जनता से झुनझुना बजवा रहे हैं।
बेलसरी से तखतपुर मनियारी नदी पुल तक सड़क को दुरूस्त तो करवा दीजिए। जहाँ से लोग जान हथेली में रखकर गुजरते हैं।
अरूण साव के पाले में…तखतपुर मनियारी नदी पुल से सब स्टेशन बरेला तक सही सलामत सफर कर लिये तो समझिये आपका नया जनम हो गया।केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू छ.ग. के उप मुख्यमंत्री अरुण साव औरभाजपा के अपराजेय योद्धा, अजातशत्रु, मुँगेली जिला के स्वप्नदृष्टा, उक्त मंत्री द्वय मेकर पुन्नू लाल मोहले का बिलासपुर से अपने गृह ग्राम (मुंगेली) जाने-आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। शायद ये तीनों “तीन तिकड़ी, काम बिगड़ी” वाली कहावत को चरितार्थ तो नहीं कर रहे हैं।सावधान… गर्भवती महिलाएँ, वृद्ध व्यक्ति और बीमार व्यक्ति को इस मार्ग से लाना-ले जाना सख्त प्रतिबंध है..!बिलासपुर -तखतपुर – मुंगेली मार्ग पर तखतपुर से 2 किमी पहले बेलसरी से लेकर तखतपुर से 2 किमी आगे सब स्टेशन बरेला तक का सफर ना कराएँ। इस मार्ग से सही सलामत निकल गये तो समझिए, जान बची तो लाखों पाए। बारिश होती है तो कीचड़ से सराबोर, और पानी से ढंके गड्ढों के साथ उबड़-खाबड़ सड़क वहीं पानी के सूखने के बाद उड़ती धूल, गर्द ए गुबार राहगीरों को मुफ्त में साँस की बीमारी दे रहे। ये वही सड़क है जिसे दुरुस्त करने की मांग को लोकर गत माह कुछ स्कूल-कॉलेज के छात्र कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिये थे उसी समय केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू अपने गृह ग्राम मुंगेली जा रहे थे तब आंदोलनरत छात्रों से बात करने के बजाय अपनी काफिले के साथ वापस लौटकर पल्ला भाग गये। वहीं एक तथाकथित टूटपुंजिहा नेता ने आंदोलनरत छात्रों के विरूद्ध थाने में एफ. आई. आर. दर्ज करा दिया। धन्य है प्रभू…