अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला इकाई मुंगेली का हुआ गठन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने भारत के हर राज्य में अपनी संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिला स्तर पर नया कार्यकारिणी पदाधिकारी के साथ नए सदस्यों का गठन भी कर रही है जिसमें संगठन का उद्देश्य समाज को जागरूक करना जिसके तहत समाज के लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान करना समाज के साथ राष्ट्रीय स्तर पर जन कल्याणकारी कार्यों में सहभागिता निभाना आदि विभिन्न उद्देश्यों को लेकर गठन प्रक्रिया शुरू किया है ।संघ का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता बढ़ाना और जब भी समाज उत्थान के लिए जरूरत पड़ने पर शासन और प्रशासन से शांति रूप से सूचना प्रदान करना या ज्ञापन देना इन्हीं मूल उद्देशों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष के अनुशंसा पर जिला मुंगेली में भी जिला अध्यक्ष से लेकर हर पद का दायित्व प्रदान किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष का पद राजेंद्र नेताम महासचिव हेमराज सिंह ध्रुव, उपाध्यक्ष रमेश ध्रुव संतोष मरावी आदित्य ध्रुव, कोषाध्यक्ष नंदराम मरकाम, सचिव सूरज मरकाम गज्जू नेताम दौलत राम नेताम, संरक्षक शिवशंकर नेताम जगत राम घनश्याम सिंह जय पाल मंडावी युगल नेताम टिकेश्वर सिंह को महत्वपूर्ण पद देकर अपने दायित्वों को समाज के प्रति ईमानदारी से निर्वहन करने प्रेरित किया और संघ के नियमों को पालन करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने निर्देशित किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!