विकास नंद/ सर्वव्यापी/

अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का महासमुंद प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित परिचायक बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जांगड़े को उनके नेतृत्व की नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के हितों की रक्षा करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. जांगड़े का नेतृत्व अनुसूचित जाति समाज के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज और संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और गरिमामय रहा।