विकास नंद /सर्वव्यापी/
सरायपाली नगर के प्रख्यात समाजसेवी अधिवक्ता स्वर्ण सिंह सलूजा को श्रीगुरु सिंह सभा सरायपाली का अध्यक्ष पद सर्वसम्मति से सौंपा गया। इस अवसर पर समस्त सिख समाज सहित नगरवासियों ने उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सिख समाज के इस प्रतिष्ठित पद पर निर्वाचित होना न केवल समाज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह संपूर्ण नगर में सर्व समाज सद्भाव और सेवा की परंपरा को और अधिक सशक्त करेगा।
उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि सलूजा अपने कार्यकाल में समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे और गुरु परंपरा के अनुरूप सेवा, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को उत्कृष्ट रीति से आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभा में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।