महासमुंद पुलिस का ऑपरेशन “निश्चय” : 109 स्थानों पर दबिश, 51 आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबार पर करारी चोट।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ decisive कार्रवाई करते हुए महासमुंद पुलिस ने आज “ऑपरेशन NISCHAY” के तहत बड़ी कार्यवाही की। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय के नेतृत्व में 38 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने जिले के 109 स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व अवैध शराब जब्त की।ऑपरेशन ‘NISCHAY’ का उद्देश्य“ऑपरेशन N.I.S.C.H.A.Y – Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society” का मुख्य मकसद गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से फैल रहे नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना, अपराधों की रोकथाम करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर समाज को सुरक्षित भविष्य देना है।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ

NDPS एक्ट : 11 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपी गिरफ्तार। 25.650 किलो अवैध गांजा एवं 24 नग ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त।

आबकारी एक्ट : 28 प्रकरणों में 28 आरोपी गिरफ्तार, 280.440 लीटर अवैध शराब जब्त।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई : 11 संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई।

वारंट तामिली : 10 गिरफ्तारी वारंट एवं 10 स्थायी वारंट, कुल 20 वारंटी तामिल।सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन : 04 प्रकरण दर्ज।

सख्त निगरानी और करारी कार्यवाही

अभियान की निगरानी कर रही एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि “ऑपरेशन निश्चय” के तहत छोटे पैडलर्स, अवैध शराब बेचने वालों, नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस की कोशिश है कि नशे के अवैध कारोबार की जड़ को पूरी तरह समाप्त किया जाए और युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिल सके।इस अभियान से जिले में नशे के कारोबारियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। महासमुंद पुलिस की यह निर्णायक कार्यवाही समाज को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!