विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
इसी कड़ी में 23 सितम्बर को टेबल टॉप एक्सरसाईज तथा 25 सितम्बर को मॉक एक्सरसाईज का काल्पनिक अभ्यास ग्राम अछोला समोदा बैराज एवं जिला अस्पताल महासमुंद में आयोजित होगा।
इस दौरान बाढ़ जैसी आपात स्थिति में किए जाने वाले कार्यों का अभ्यास विभागीय अमले द्वारा किया जाएगा। आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को जिला स्तर पर इंसिडेंट कमांडर नामित किया गया है।
इसी प्रकार सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने अनुविभाग के लिए एवं तहसीलदार तहसील स्तर पर इंसिडेंट कमांडर होंगे।
मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अपने अमले को आवश्यक कार्यों का अभ्यास कराएंगे।
जिला प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों को उनके दायित्वों और संसाधनों के साथ सक्रिय रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।