नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्व व्यापी)/
वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर जिला गौरेला – पेंड्रा- मरवाही में अरपा उद्गम स्थल विकास परियोजना हेतु पुनरीक्षित राशि की स्वीकृति प्रदान की है!
ज्ञात हो कि अरपा उद्गम स्थल विकास परियोजना हेतु 12.53 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, पूर्व में 7.88 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसे बढ़ा कर वर्तमान में वित्त विभाग द्वारा 12.53 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इ
स हेतु विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है, इस राशि के स्वीकृति से अरपा उद्गम के साथ साथ नदी के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और जीपीएम जिले के साथ साथ अन्य जिले में जल संरक्षण और संवर्धन का लाभ प्राप्त होगा अरपा नदी पूरे जिले की जीवनदायनी नदी के साथ साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इस स्वीकृति से अरपा उद्गम स्थल के लिए बड़ी उपलब्धि है!