रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी/

करगीरोड (कोटा)। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने शनिवार को कोटा थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थाना प्रांगण, अभिलेख, मालखाना, लंबित प्रकरणों की विवेचना तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।
निरीक्षण के उपरांत डॉ. शुक्ला ने थाना प्रभारी और समस्त पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की समस्याओं का गंभीरता और संवेदनशीलता से समाधान किया जाए तथा आम नागरिकों के साथ सदैव विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा जाए।उन्होंने जनसंपर्क को और सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, चौकी प्रभारी बेलगहना राज सिंह सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।