बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत काठाकोनी के वर्तमान सरपंच सरिता यादव के पति जगदीश यादव ने अपने प्रथम सन् 2005 से 2010 तक के कार्यकाल में ग्राम को आदर्श ग्राम पंचायत बनाकर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए थे और अब इस बार खुद सरपंच पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिलासपुर – मुंगेली हाईवे मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत काठाकोनी के सरपंच प्रत्याशी जगदीश यादव अपने पंचायत में मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए बता रहे हैं कि उनकी पत्नी सरिता यादव वर्तमान में सरपंच है, जिन्होंने इन पांच साल के कार्यकाल में गांव में करोड़ों रुपए के निर्माण विकास कार्य कराए गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से मेन रोड से इतवारी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 4.00 लाख,मेन रोड से भागीरथी के घर तक सीसी रोज निर्माण कार्य 2 लाख, राजाराम शर्मा के घर से संजीव खांडे के घर तक की ओर सीसी रोड 1.50 लाख रुपए,स्तंभ के पास क्रांकीट करण कार्य 1.63 लाख रुपए, कांति गिरी गोस्वामी के घर से लव कौशिक की घर की ओर 2 लाख रुपए,सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 2.20 लाख रुपए,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य 4.00 लाख रुपए,नवीन पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य 4.00 लाख रुपए का विकास कार्य कराए गए हैं। इनके अलावा नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शौचालय निर्माण कार्य 1.80000 रुपए, दुर्गा चौरा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 1.50000 रुपये, महामाया में सांस्कृतिक चबूतरा निर्माण कार्य 90000 रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य यादव मोहल्ला जूनापारा पर 5 लाख रुपए,पानी टंकी निर्माण कार्य जुनापारा एवं बस्ती काठाकोनी में पाइप लाइन विस्तार कार्य डेढ़ करोड़ रुपए का विकास किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य 10 लाख रुपए,मेन रोड से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख रुपए, जगत के घर के पास बोर खनन एवं पंप स्थापना कार्य 2 लाख रुपए,हैंड पंप स्थापना लव के घर के पास जूनापारा में 1.10000 रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एसईसीएल अपूर्ण कार्य पूर्ण 20 लाख रुपए, जैत स्तंभ के पास बोर खनन एवं पंप स्थापना 2 लाख रुपए,हैंड पंप स्थापना राम रतन शर्मा के घर के पास 1.20000 रुपए,रनिंग वाटर कार्य स्कूल में प्राथमिक शाला 1.10000 रुपए,पूर्व माध्यमिक शाला में रनिंग वाटर कार्य 1.10000 रुपए,बोर खनन में पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य महामाया में 5,4000 रुपए, सार्वजनिक रोड निर्माण कार्य 99000 रुपये ,व्यक्तिगत नाडेप निर्माण कार्य 1.62 रुपए, व्यक्तिगत शौक्तिपथ निर्माण कार्य 15000 रुपए,मनरेगा में मिटटी कार्य के मजदूरी आवास मजदूरी एक करोड़ लगभग 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है। 100 परिवारों को भूमिहीन के तथा 10 लाख सालाना दिया गया है। अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य इनलेट आउटसेट 19 लाख रुपए का विकास निर्माण कार्य किया गया है। वहीं आदर्श गौठान में मुर्गी शेड निर्माण कार्य गठन में 5 लाख रुपए,एसएलडब्ल्यूएम शेड निर्माण कार्य 6 लाख रुपए,सामुदायिक एसएचजी निर्माण कार्य 8 लाख रुपए,सामुदायिक वारमी शेड निर्माण कार्य 4 लाख रुपए, पशु आश्रय शेड 1 लाख 90 हजार रुपए, वारमी टैंक निर्माण कार्य 5 लाख 90 हजार रुपए,नाडेप निर्माण कार्य 5 लाख 60 हजार रुपए, गौठान में चेन फेंशिन कैरी 3 लाख रुपए, चारागाह में चेन फेंशिन कार्य 3 लाख रुपए, गौठान मे बोर खाना 1 लाख 10 हजार रुपए, गौठान मे तालाब निर्माण कार्य 1 लाख रुपये का विकास कार्य 2020 से 2025 तक के कार्यकाल में इनकी पत्नी सरिता यादव ने करायें है । वहीं खुद जगदीश यादव ने अपने पहले कार्यकाल में इस पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया था और राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होकर काठाकोनी का नाम दुनिया में फैलाया था। जिससे जनता इस बार फिर से जगदीश यादव को अपना सरपंच के रूप में देखना चाहते हैं,ताकि गांव के गरीब लोगों का विकास और शेष बचे विकास निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके।