महिला टीचर ने दिखाई दबंगई और फिर …

Share Now

गौरेला-पेंड्रा मरवाही/ नूर मोहम्मद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

शिक्षा का मंदिर माना जाने वाला स्कूल अब आपसी विवादों से दूषित होता नजर आ रहा है। कभी प्रबंधन के बीच झगड़ा तो कभी टीचरों के बीच मनमुटाव होता रहता है। नौबत को मारपीट तक भी आ जाती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से सामने आया है। यहां महिला शिक्षक की दबंगई देखने को मिली। महिला शिक्षक ने प्रधानपाठक चप्पलों से पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शासकीय प्राथमिक शाला धनौली का है। यहां प्रधानपाठक और महिला टीचर के बीच स्कूल रूम के सामान को शिफ्ट करने को लेकर विवाद हो गया। महिला टीचर भड़क गई और प्रधानपाठक की चप्पलों से पिटाई कर दी। अब इस पूरे मामले में प्रधानपाठक ने थाने और कलेक्टर से की शिकायत की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!