त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सरायपाली विकासखंड के मतदान केंद्रों में लोग उत्साह से मतदान देने पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत नवरंगपुर पहुंच कर एसडीएम ने निरिक्षण के दौरान पाया कि वृद्ध जन एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हिल चेयर नहीं था जिसके लिए एसडीएम के निर्देश पर व्यवस्था की गई मतदान देने के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है। सभी केंद्रों में सुचारू रूप से मतदान चल रहा है छांव,बिजली,पानी आदि की व्यवस्था की गई है ।कई मतदान केंद्रों में लंबी लाइन लगी है । सुबह 9 बजे तक सरायपाली और बसना दोनों विकासखंड में कुल 10.02 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिसमें पुरुष 10.09 और महिला 9.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।