नूर मोहम्मद/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही मंहगी बिजली और दोगुने हुए बिजली बिलों के खिलाफ आज जिला युवा कांग्रेस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह जन-आंदोलन अमन शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में संजय चौक, गौरेला में आयोजित किया गया।विरोध प्रदर्शन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराज़गी जताई। कार्यक्रम के दौरान “बिजली चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह आंदोलित रहा।
-युवा कांग्रेस दो प्रमुख मांग-
1. बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।2. स्मार्ट मीटरों से संबंधित सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।अमन शर्मा ने कहा, “यह आंदोलन जनहित की लड़ाई है। प्रदेश की जनता मंहगी बिजली से त्रस्त है और स्मार्ट मीटरों की गलत रीडिंग से परेशान है।
युवा कांग्रेस जनता की आवाज़ को बुलंद करते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगती है।”कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी देखी गई। सभी ने एक स्वर में इस अभियान को समर्थन देने की बात कही और चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।


