विकास नंद/महासमुंद/
अग्निशमन विभाग में इन दिनों आग बुझाने वालों के बीच प्रेम की आग ने जोर पकड़ लिया है। विभाग के एक वरिष्ठ युवा अधिकारी की प्रेम कहानी अब चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि यह अधिकारी अपने ही विभाग में पदस्थ एक महिला सहपाठी के साथ लंबे समय से गुप्त प्रेम संबंध में था।विभागीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच की यह नज़दीकी अब केवल दफ्तर की फुसफुसाहट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इनकी रासलीला का एक कथित वीडियो भी सामने आ चुका है, जो अब विभागीय गलियारों में तेजी से घूम रहा है।विभागीय सूत्रों का दावा है कि उक्त अधिकारी के सहपाठी ही अब उस वीडियो को हथियार बनाकर महिला अधिकारी से लाभ उठाने और आर्थिक रूप से लूटने में लगे हुए हैं। इससे विभाग के भीतर तनाव का माहौल है और कई अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं।विभागीय स्तर पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरखाने चर्चा यह है कि मामला यदि खुलकर सामने आया तो फायरमैन की यह प्रेम ज्वाला कई चेहरों को झुलसा सकती है।


