रजत जयंती महोत्सव...केन्द्रीय जेल में रक्तदान शिविर आयोजित। - Sarvavyapi रजत जयंती महोत्सव...केन्द्रीय जेल में रक्तदान शिविर आयोजित। - Sarvavyapi

रजत जयंती महोत्सव…केन्द्रीय जेल में रक्तदान शिविर आयोजित।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर केन्द्रीय जेल में छत्तीसगढ़ में 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर प्रतिदिन जेल सुधारात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केन्द्रीय जेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सिम्स अस्पताल से ब्लड सेंटर स्टाफ से डॉ मनोज क्षत्रिय, डॉ असीम आनंद मसीह, विवेक कुमार शर्मा, किशोर सिदार, सुमन गिरी, कौशल्या पात्रे, आँचल शास्त्री, अजय कुमार, आनंद अग्निहोत्री, सुरेश वर्मा, एवं रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर से सौरभ सक्सेना, सुशील राजपूत, अन्नू पटेल, लेमा देवांगन, आरती गुप्ता उपस्थित हुए। जेल स्टाफ ने काफी उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया गया। इसके अलावा बंदी भाइयों के द्वारा शहीदों के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खोमेश मंडावी जेल अधीक्षक, कोकिला वर्मा, प्रभारी उप जेल अधीक्षक रामपाल सिंह कंवर, परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!