हिंदी विश्‍वविद्यालय के शोधार्थी ओमप्रकाश बौद्ध को मिला युवा दार्शनिक पुरस्कार। - Sarvavyapi हिंदी विश्‍वविद्यालय के शोधार्थी ओमप्रकाश बौद्ध को मिला युवा दार्शनिक पुरस्कार। - Sarvavyapi

हिंदी विश्‍वविद्यालय के शोधार्थी ओमप्रकाश बौद्ध को मिला युवा दार्शनिक पुरस्कार।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के दर्शन एवं संस्कृति विभाग के शोधार्थी ओमप्रकाश बौद्ध को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के तत्त्वावधान में 05 से 06 अक्टूबर को आयोजित दर्शन परिषद, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 21वें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन मे प्रो. अशोक कुमार चटर्जी युवा दार्शनिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री सुधीर भाई गोयल ने उन्‍हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। अधिवेशन में दर्शन परिषद, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रो. भरत तिवारी, महासचिव प्रो. श्रीकांत सहित 15 राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरस्कार उनके शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत करने के आधार पर प्रदान किया गया। दर्शन परिषद, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ देश के कोने- कोने तक अपने को विस्तारित करने के प्रयास में गतिशीलता बनाये हुये है। वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का केन्द्रीय विषय ‘भारतीय दर्शन एवं सामाजिक सद्भाव’ था। ओमप्रकाश बौद्ध ने अपनी प्रारंभिक एवं स्नातक तक की शिक्षा श्रावस्ती से प्राप्‍त की। वे बौद्ध धर्म-दर्शन में दीक्षित हैं तथा बौद्ध विद्या ग्रहण के लिए कई देशों की यात्रा भी कर चुके हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!