जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप 10 अक्टूबर को : 143 पदों पर होगी की जाएगी भर्ती की कार्रवाई। - Sarvavyapi जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप 10 अक्टूबर को : 143 पदों पर होगी की जाएगी भर्ती की कार्रवाई। - Sarvavyapi

जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप 10 अक्टूबर को : 143 पदों पर होगी की जाएगी भर्ती की कार्रवाई।

Share Now

नूरमोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही /(सर्वव्यापी)

छत्तीसगढ़ शासन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्टूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गौरेला में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में 143 विभिन्न पदों पर निजी कंपनियों द्वारा भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। कैंप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीकॉम, एमबीए, पीजीडीसीए उत्तीर्ण आवेदक भाग ले सकते हैं। आवेदक को दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची संबंधी प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। कैंप में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला टीकरकला से संपर्क कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!