नूर मोहम्मद/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)

देशभर में चल रहे “वोटे चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत गत रविवार को भारी बारिश के बीच डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी जरीता लैट फलांग ने जिले के तीनों ब्लॉकों में गिरते पानी के बीच घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया और लोकतंत्र की रक्षा एवं जनजागरण का संदेश दिया मौसम की कठिनाइयों के बावजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी नाराज़गी दर्ज की। गौरेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकरिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
:-जरीता लैट फलांग ने कहा-:>
“जनता अब अन्याय और सरकार की वादाखिलाफी से तंग आ चुकी है। किसानों को खाद-बीज की किल्लत और पूरे प्रदेश में बिजली बिलों ने हाहाकार मचा दिया है। दिल्ली और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकारें यह भूल चुकी हैं कि सरकार में जनमत सर्वोपरि होता है। जब जनता जागती है, तो परिवर्तन अवश्य होता है।”उन्होंने कहा कि गिरते पानी में भी जनता का जोश और सहयोग इस बात का प्रतीक है कि यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि परिवर्तन की शुरुआत है।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष दुबे ने किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव मनोज गुप्ता, सुखदेव सिंह ग्रेवाल,मो. नफीस,मनीष दुबे, श्रीकांत मिश्रा,ग्राम पंचायत पकरिया के सरपंच कार्तिक सिंह,विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, अमोल पाठक,अमन शर्मा (अध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस), गजमती भानु (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), राजेश दुबे, दादूराम सुंदरलाल पाव, तेज सिंह राजपूत, कुक्कू साठे, सुभाष मित्तल, नितेश साहू, गणेश मार्को, ग्राम पंचायत पडवानिया के सरपंच महेश पाव, रवि राय, विक्रांत रोहिणी, अमित सोनी, जनपद सदस्य रमेश कोल, कुंवर सिंह, जयनाथ पाव, सतीश, विनीत पाल, अफसर खान, ममता पैकरा, रहमतुन निशा, आमिर अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


