युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने किया गया पहल। - Sarvavyapi युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने किया गया पहल। - Sarvavyapi

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने किया गया पहल।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्वव्यापी)

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आज असेम्बली हॉल मल्टीपरपस स्कूल पेण्ड्रा में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का पहल किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती, विश्वकर्मा भगवान और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एल्यूमिनी मीट, कौशल प्रशिक्षित युवाओं को लोन संबंधित जानकारी, कौशल प्रशिक्षण से संबंधित विभागीय संगोष्ठी और कौशल विकास प्रशिक्षित 20 युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। रजत जयंती महोत्सव का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गौरेला नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि हमारे युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य है, जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की शुरूआत की, जिससे युवा स्वालम्बी बनें और स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सक्षम बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही जानकी कुसरो, जनपद सदस्य सविता भानु, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!