तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
जाँजगीर मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बोड़सरा से हाथिटिकरा तक नहर किनारे स्थित पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक इस मार्ग पर आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।पंचायत ने लोगो से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही करने से बचें और मार्ग के मूल स्वरूप में कोई छेड़छाड़ न करें। कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत मार्ग को पुनः आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा।


