पटवारी रमेश बने किसानों के भरोसे का प्रतीक। - Sarvavyapi पटवारी रमेश बने किसानों के भरोसे का प्रतीक। - Sarvavyapi

पटवारी रमेश बने किसानों के भरोसे का प्रतीक।

Share Now

के.एस.ठाकुर/कार्यकारी संपादक/ सर्वव्यापी/

बिलासपुर संभाग अंतर्गत मुंगेली जिले के सरगांव तहसील अंतर्गत पदस्थ पटवारी रमेश कौशिक इन दिनों अपने कार्यक्षेत्र में किसानों और आम जनता के बीच भरोसे का पर्याय बन चुके हैं। अपने कुशल व्यवहार, संवेदनशीलता और तत्परता के कारण क्षेत्र के लोग उनके कार्य की खुलकर सराहना कर रहे हैं।बताया जाता है कि पटवारी रमेश कौशिक न केवल राजस्व संबंधी कार्यों को समय पर पूर्ण करते हैं, बल्कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाते हैं। फसल गिरदावरी हो या नामांतरण, सीमांकन से लेकर भूमि अभिलेख सुधार तक हर कार्य में वे पारदर्शिता और निष्पक्षता का परिचय देते हैं।स्थानीय किसानों का कहना है कि रमेश कौशिक की वजह से अब राजस्व कार्यों में भटकने की नौबत नहीं आती। जरूरतमंद लोगों को बिना किसी परेशानी के उनके काम समय पर मिल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे न केवल कार्यालय में बल्कि मैदान में जाकर भी किसानों से सीधा संवाद करते हैं, जिससे जनता के बीच एक सकारात्मक छवि बनी हुई है।कुल मिलाकर कहा जाए तो पटवारी रमेश कौशिक ने अपने कर्म और विनम्र स्वभाव से प्रशासनिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बढ़ाया है। सरगांव क्षेत्र के लोगों को ऐसे कर्मनिष्ठ अधिकारी पर गर्व है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!