निमोनिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल — SAANS प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न। - Sarvavyapi निमोनिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल — SAANS प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न। - Sarvavyapi

निमोनिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल — SAANS प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा “SAANS” (Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully) कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण दो बैचों में 06-07 एवं 08-09 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद के सभागार में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के सभी चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टाफ नर्सों ने भाग लिया।मास्टर ट्रेनर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद एवं डॉ. कुणाल नायक ने प्रतिभागियों को निमोनिया की शीघ्र पहचान, उपचार, ऑक्सीजन थेरेपी, जीवनरक्षक प्रबंधन तकनीक तथा समुदाय स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि “SAANS कार्यक्रम से बाल मृत्यु दर में कमी लाने में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी।

सभी स्वास्थ्यकर्मी इस दिशा में समर्पण के साथ कार्य करें ताकि जिले को निमोनिया मुक्त बनाया जा सके।

”इस अवसर पर डॉ. राव एवं नीलू घृतलहरे (डीपीएम) द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

प्रशिक्षण के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की टीम — आजू वर्मा (डीटीसी), डेविका साहू (प्रशिक्षक) एवं अन्य चिकित्सकों का विशेष सहयोग रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!