विकास नंद/सर्वव्यापी/
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूथिया के तीन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। अर्जुन धराई, रोशन बारिहा और करण भोई का चयन कोरबा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इन छात्रों का चयन व्यायाम शिक्षक शिव कुमार पटेल के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में हुआ है। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है। संस्था के प्राचार्य विक्रम यादव सहित व्याख्याता मधु मंगल प्रधान, सत्यनारायण पटेल, डिग्रीलाल प्रधान, सीमा सेठ, पुष्पा चौधरी, चुडामनी चौधरी, सचिन स्वाई, सुधीर मांझी, आकाश बघेल, वनिता आचार्य, अंजलि नायक, सरपंच गोकुल भोई और अध्यक्ष तरुण भोई सहित सभी ने चयनित छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।तीनों छात्र 12 से 15 अक्टूबर तक कोरबा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।


