सरायपाली नगर पालिका में संपन्न हुआ दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव, खिलाड़ियों ने दिखाया दम। - Sarvavyapi सरायपाली नगर पालिका में संपन्न हुआ दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव, खिलाड़ियों ने दिखाया दम। - Sarvavyapi

सरायपाली नगर पालिका में संपन्न हुआ दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव, खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली नगर पालिका के तत्वावधान में हाई स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। यह आयोजन खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देने और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल जीवन का उत्सव है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।”महोत्सव में लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। पूरे मैदान में खेल भावना, तालियों की गूंज और प्रतिस्पर्धा का रोमांच देखने लायक था।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं में फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को पहचान और मंच भी मिलता है।

कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका के सीएमओ ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!