मगधा यादव समाज सरायपाली की बैठक में स्व. ध्रुव मलिक को दी गई श्रद्धांजलि, सामाजिक योजनाओं पर हुआ मंथन। - Sarvavyapi मगधा यादव समाज सरायपाली की बैठक में स्व. ध्रुव मलिक को दी गई श्रद्धांजलि, सामाजिक योजनाओं पर हुआ मंथन। - Sarvavyapi

मगधा यादव समाज सरायपाली की बैठक में स्व. ध्रुव मलिक को दी गई श्रद्धांजलि, सामाजिक योजनाओं पर हुआ मंथन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मगधा यादव समाज सरायपाली के तत्वाधान में ग्राम खपरीडीह में विकासखंड स्तरीय आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह के आय-व्यय का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा कार्यक्रम की समीक्षा की गई।साथ ही, समाज में शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, युवा सशक्तिकरण, नारी उत्थान और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जातिगत त्रुटियों (रावत उपनाम) के कारण केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित होने की समस्या पर भी गहन चर्चा की गई।कार्यक्रम के अंत में समाज के संरक्षक स्वर्गीय ध्रुव मलिक (गुरुजी) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया।बैठक में संरक्षक सुकलाल थापा, ब्लॉक अध्यक्ष हीराधर बगर्ती, कार्यकारी अध्यक्ष फकीर कठार, देवलभाठा शाखा सभा अध्यक्ष कृष्टो टाणी, प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप, जिला सचिव ओम प्रकाश छत्रपति, ब्लॉक सचिव लखपति यादव, शाखा सभा देवलभाठा सचिव सुरेंद्र भोई, पोड़ागढ़ सचिव संपत कुमार बाग, कोषाध्यक्ष बिम्बाधर बांक सहित प्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, सुभाष चंद्र यादव, शिव यादव व अनेक स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!