विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर स्वदेशी–घर घर स्वदेशी” के आव्हान को आगे बढ़ाते हुए, दीपावली पर्व के अवसर पर राज्य महिला आयोग की एक सदस्य सरला कोसरिया ने आज स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम उठाया। उन्होंने कुम्हार समुदाय के लोगों से मिट्टी के बने दीये और अन्य स्वदेशी सजावटी सामान खरीदे।
इस अवसर पर उन्होंने न केवल स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की भावना को बल दिया, बल्कि कुम्हार भाई-बहनों की मेहनत, कला और संस्कृति से जुड़ाव को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इन दीयों में सिर्फ मिट्टी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, परंपरा और भारतीय संस्कृति की खुशबू बसी है।उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग करें और स्थानीय शिल्पकारों, कारीगरों और कलाकारों को प्रोत्साहित करें।
इस कदम से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षण मिलेगा। सभी इस दीपावली पर संकल्प लें कि ‘हर घर स्वदेशी–घर घर स्वदेशी’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


