पिछड़ा वर्ग आयोग में नामदेव समाज को प्रतिनिधित्व देने, नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, तथा सिलाई कला बोर्ड का गठन करने, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के पदाधिकारी। - Sarvavyapi पिछड़ा वर्ग आयोग में नामदेव समाज को प्रतिनिधित्व देने, नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, तथा सिलाई कला बोर्ड का गठन करने, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के पदाधिकारी। - Sarvavyapi

पिछड़ा वर्ग आयोग में नामदेव समाज को प्रतिनिधित्व देने, नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, तथा सिलाई कला बोर्ड का गठन करने, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के पदाधिकारी।

Share Now

रामनारायण यादव

प्रदेश सरकार से नामदेव जयंती ,एकादशी तुलसी विवाह के दिन छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली ने की है। साथ ही राज्य में सिलाई कला बोर्ड का गठन करने, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामदेव समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के प्रदेशअध्यक्ष कमल किशोर वर्मा की अगुवाई में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला। मुख्यमंत्री ने नामदेव समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने फेडरेशन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि सरकार में नामदेव समाज की भागीदारी के लिए वे विचार करेंगे तथा नामदेव समाज को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सिलाई कला बोर्ड का गठन करने पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने नामदेव समाज की प्रगति और उन्नति तथा बिलासपुर में नामदेव समाज के भवन का लगातार विस्तार करने और नामदेव समाज की एकजुटता पर प्रसन्नता जाहिर की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामदेव समाज को प्रतिनिधित्व देने , की मांग पर सकारात्मक सहमति दी है । साथ ही नामदेव जयंती के अवसर पर तुलसी विवाह के दिन छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक अवकाश की समाज की मांग पर चर्चा करने भरोसा दिलाया है। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा , फेडरेशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमितेश नामदेव, फेडरेशन के मीडिया प्रभारी श्री नामदेव फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अखिल वर्मा, राजा नामदेव और आशीष नामदेव , ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने समाज की गतिविधियों की जानकारी भी ली। 17 एवं 18 जनवरी को नागपुर में होने वाले संत नामदेव महाराज विश्व एकात्मता महासम्मेलन की जानकारी भी मुख्यमंत्री श्री साय को देते हुए फेडरेशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने बताया कि पूरे भारत देश में तथा विश्व के अनेक देशों में रहने वाले नामदेव समाज के लगभग 10 लाख से अधिक नामदेव समाज के लोग इस सम्मेलन में नागपुर में शामिल होने की संभावना है। मध्य प्रदेश से लगभग 50000 से अधिक तथा छत्तीसगढ़ से 15000 से अधिक नामदेव समाज के नागपुर में होने वाले संतनामदेव विश्व एकात्मता महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महासम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस महा सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!