तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण शाखा) ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System – AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2025 से पूर्ण रूप से प्रभावशील होगी।विभाग ने मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी 7 नवंबर 2025 तक AEBAS पोर्टल पर स्व-पंजीकरण (Self Registration) की प्रक्रिया पूरी करें।पंजीकरण की प्रक्रिया:कर्मचारियों को पंजीकरण हेतु विभागीय पोर्टल

https://cggad.attendance.gov.inपर जाकर User/Employee Registration अनुभाग में आवश्यक विवरण भरना होगा।पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी:नामजन्म तिथिलिंगआधार संख्या या वर्चुअल आईडीमोबाइल नंबरईमेल आईडीसंगठन/अनुभाग/इकाई का नामपदनामकार्यालय स्थानकर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो)पासपोर्ट आकार का फोटो (.jpeg प्रारूप में, अधिकतम 150 KB)यूनिट चयन की प्रक्रिया:पंजीकरण के समय कर्मचारियों को निम्नानुसार यूनिट चुननी होगी —IAS अधिकारी: GAD-2 (IAS Establishment)विधि विभाग: Law Department (Mantralaya)संसदीय कार्य विभाग: Parliamentary Affairs Department (Mantralaya)चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: GAD-10मंत्रालयीन सेवा एवं अन्य कर्मचारी: GAD-8मोबाइल से उपस्थिति की सुविधा:पंजीकरण के बाद अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए AadhaarFaceRD (UIDAI) तथा AadhaarBAS (NIC) मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकेंगे।तकनीकी सहायता:यदि पंजीकरण में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो सामान्य प्रशासन विभाग के📞 पीयूष दुबे (मो. 7987582401) से संपर्क किया जा सकता है।विभागीय निर्देश:सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सचिवों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण पूर्ण करने हेतु निर्देशित करें, ताकि 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके।


