समय-सीमा बैठक में दिए गए कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश..राज्योत्सव, धान खरीदी, तीर्थयात्रा एवं विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा। - Sarvavyapi समय-सीमा बैठक में दिए गए कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश..राज्योत्सव, धान खरीदी, तीर्थयात्रा एवं विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा। - Sarvavyapi

समय-सीमा बैठक में दिए गए कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश..राज्योत्सव, धान खरीदी, तीर्थयात्रा एवं विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं रवि साहू, सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों और विकास योजनाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

राज्योत्सव की तैयारी पर विशेष जोर

कलेक्टर ने बताया कि राज्योत्सव कार्यक्रम 2 से 4 नवंबर तक मिनी स्टेडियम, महासमुंद में गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाने वाले विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच व्यवस्था एवं सामग्री वितरण सूची शीघ्र तैयार की जाए ताकि आयोजन उत्कृष्ट और अनुकरणीय बन सके

।मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना

323 यात्री होंगे रवानाबैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 27 अक्टूबर को 323 यात्री रवाना होंगे। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और विकासखंडवार जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी की तैयारी

16 चेक पोस्ट और कड़ी निगरानी कलेक्टर ने कहा कि 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए 16 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, ताकि अवैध परिवहन और आवक पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू रहें, मॉनिटरिंग टीमें नियमित रूप से जांच करें और धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार तैयारी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल पर शेष किसानों के पंजीयन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा रबी सीजन में दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रचार अभियान चलाने कहा।

आवास एवं उज्ज्वला योजना की समीक्षा

कलेक्टर ने जिले में शेष आवासों को पूर्ण करने और लंबित स्वीकृतियां शीघ्र जारी करने की आवश्यकता बताई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत जिले को नवीन 5360 कनेक्शन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के अनुसार खाद्य विभाग को 15 दिनों में आबंटन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।पीएम सूर्यघर योजना के तहत 920 सोलर पैनल स्थापित बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अब तक 920 हितग्राहियों को सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित करने कहा।

विद्यार्थियों के आधार आईडी हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों के आधार आईडी निर्माण हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी छात्र शैक्षणिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को पहले से आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!