पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में हुआ भव्य आयोजन। - Sarvavyapi पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में हुआ भव्य आयोजन। - Sarvavyapi

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि…2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में हुआ भव्य आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

2री वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस रेंज की तीन इकाईयाँ जिला पुलिस बल बिलासपुर, मुंगेली, 2री वाहिनी, छ.स.बल, सकरी-बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैेण्ड के प्लाटूनों द्वारा परेड का भव्य आयोजन कर शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला द्वारा 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में सम्पूर्ण देश में शहीद हुए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल के जवानों की नामावली सूची का वाचन कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। पुलिस महानिरीक्षक शुक्ला ने शहीद के परिजनों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम लिया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, एसपी मुंगेली भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल सकरी से मनोज कुमार खिलारी (भा.पु.से), सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डी.एस.राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक एच.आर.मनहर एवं टी.एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक सी.डी.टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं रामगोपाल करियारे, जिला सेनानी नगर सेना दीपांकुरनाथ सैमुअल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, शिवचरण सिंह परिहार एवं जिवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली लालचंद मोर्य एवं श्री संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्याम कुमार सिदार, सहायक सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल एच.एल.ध्रुव, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!